बगहा, जनवरी 22 -- बेतिया। शहर के 3300 उपभोक्ताओं पर बिजली विभाग का आठ करोड़ रुपये बकाया है। इसको लेकर बिजली विभाग में हड़कंप मच गया है। टाउन-1 और टाउन-2 को मिलाकर एक उपभोक्ता पर औसतन 24000 रुपये का बिजली बिल बकाया है। विभाग ने आननफानन में बिजली के बकायदारों के यहां छापेमारी शुरू कर दी है। छापेमारी के लिए पांच सदस्यीय टीम का गठन किया गया है। पोस्टपेड वाले इन उपभोक्ताओं पर विभाग ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। बिजली विभाग के आंकड़े के अनुसार शहर में लगभग 55 हजार उपभोक्ता हैं। इनमें 26 हजार से अधिक उपभोक्ताओं के यहां प्रीपेड मीटर लगा है। शेष 29 हजार उपभोक्ताओं के यहां अब भी पोस्टपेड मीटर लगे हैं। बिल वसूली के लिए विभाग ने कार्रवाई तेज की है। एक ही दिन में 444 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे गये हैं। अन्य जगहों पर विभाग की टीम छापेमारी कर रही ह...