नई दिल्ली, जनवरी 13 -- टाइगर श्रॉफ से ब्रेकअप की खबरों के बाद से दिशा पाटनी का नाम कभी किसी और के साथ नहीं जुड़ा है। वह काफी समय से सिंगल हैं, लेकिन अब हाल ही में उनका नाम पंजाबी सिंगर तलविंदर से जुड़ रहा है। दोनों का साथ में एक वीडियो वायरल हुआ है जिसके बाद से ये अटकलें तेज हुई पड़ी हैं।कैसे आई दोनों के साथ की खबर दरअसल, सोमवार को दिशा जब उदयपुर से कृति सेनन की बहन नुपुर की शादी अटेंक करके लौट रही थीं तब उनके साथ सिंगर तलविंदर भी नजर आए। दिशा और तलविंदर साथ में एयरपोर्ट पर पहुंचे और एक्ट्रेस उनकी मदद कर रही थीं बोर्डिंग पास के दौरान। मुंबई में लैंड करने के बाद तलविंदर, दिशा से आगे चले गए ताकि पैपराजी साथ में दोनों को कैप्चर ना करें। बस इसके बाद सोशल मीडिया पर दोनों को लेकर अटकलें चल रही हैं।कौन हैं तलविंदर तलविंदर के बारे में बता दें कि ...