बगहा, जून 30 -- बेतिया, हन्दिुस्तान प्रतिनिधि। शनिवार को संपन्न हुए बेतिया नगर निगम के रक्ति वार्ड 14 के निगम पार्षद के चुनाव में कल्याणी देवी ने जीत हासिल की है। इस जीत से उन्होंने अपनी सास सुनैना देवी के निधन से रक्ति पड़े सिट पर कब्जा जमाया है। वह भाजपा नेता रिंकी गुप्ता उर्फ कुमार गौरव की पत्नी है। कल्याणी देवी ने अपने निकटतम प्रतद्विंदी उर्मिला देवी को 33 मतो से पराजित किया। निवार्ची पदाधिकारी सह डीडीसी सुमीत कुमार ने बताया कि नगर निकाय उप चुनाव में बेतिया नगर निगम के रक्ति पड़े वार्ड 14 में चुनाव कराया गया था। महिला के लिए आरक्षित इस सीट पर तीन प्रत्याशी चुनाव मैदान में थे। मतदान प्रक्रिया में कुल 5160 में से 2762 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। डाले गये मतो की गिनती सोमवार को करायी गयी। जिसमें कल्याणी देवी को 1206 मत प्र...