सिमडेगा, अगस्त 28 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। ऑपरेशन रेड हंट के तहत पुलिस ने दशकों से फरार चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। एसपी एम अर्शी ने गुरुवार को प्रेसवार्ता में बताया कि पुलिस के द्वारा चार लाल वारंटियों को गिरफ्तार करते हुए पांच लाल वारंट का निष्पादन किया गया है। ऑपरेशन रेड हंट के तहत गिरफ्तार चारो आरोपी दशकों से फरार चल रहे थे। एसपी ने बताया कि गिरदा ओपी क्षेत्र से हत्या के आरोपी समरु सिंह पिछले 33 वर्षो से फरार था। उन्होंने बताया कि समरु सिंह पुलिस की डर से ओडिसा के सुंदरगढ़ जिला में रह रहा था। पुलिस ने टेक्निकल टीम और अन्य संसाधनो से समरु सिंह के संबंध में जानकारी प्राप्त करते हुए उसे ओडिसा से गिरफ्तार किया। इसी तरह एसपी ने बताया कि पाकरटांड़ थाना क्षेत्र का आरोपी बसंत भगत भी 17 वर्षो से फरार था। उन्होंने बताया कि बसंत भी पुलि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.