पाकुड़, फरवरी 9 -- महेशपुर, एक संवाददाता। थाना क्षेत्र के कालूपाड़ा गांव में रविवार को एक 33 वर्षीय व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अखड़ासोल गांव निवासी माइकल हेम्ब्रम के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी रवि शर्मा घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेज दिया है। थाना प्रभारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए पाकुड़ भेजा दिया गया है। पुलिस घटना की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...