समस्तीपुर, फरवरी 14 -- कल्याणपुर। थाना क्षेत्र अंतर्गत लदौरा गांव के वार्ड 2 स्थित पुलिया के समीप से पुलिस ने शुक्रवार की सुबह गुप्त सूचना के आधार पर 33 लीटर विदेशी शराब बरामद किया। वहीं पुलिस को देखते ही शराब के धंधे बाज भागने में सफल रहा। इंस्पेक्टर रणवीर कुमार राउत ने बताया कि शराब के धंधे बाज की पहचान कर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...