कानपुर, नवम्बर 14 -- सरसौल। महाराजपुर में एक नवंबर को सराफा की दुकान से 33 लाख की चोरी का खुलासा पुलिस ने गुरुवार को किया था। तीन आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। लेकिन, माल बरामदगी केवल 33 हजार की कीमत की थी। इस खुलासे से असंतुष्ट व्यापारी पीड़ित के साथ शुक्रवार को पुलिस आयुक्त से मिले। बरामद जेवरातों की पहचान कराने की मांग की। उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल कानपुर पूर्वी के जिलाध्यक्ष महेश वर्मा पीड़ित सर्राफ भोलेंद्र सोनी व अन्य व्यापारियों के साथ शुक्रवार को पुलिस आयुक्त के कार्यालय पहुंचे। पुलिस आयुक्त रघुबीर लाल से मुलाकात कर चोरी की घटना के खुलासे पर प्रश्न चिन्ह लगाया। व्यापारियों ने बताया कि पुलिस ने जो मामूली बरामदगी दिखाई है, बरामद जेवरातों की पीड़ित सर्राफ से पहचान भी नहीं कराई। व्यापारियों के मुताबिक, पुलिस आयुक्त न...