मथुरा, अप्रैल 2 -- मथुरा। दिल्ली-आगरा हाईवे से यमुना एक्सप्रेस-वे को जोड़ने वाला वृंदावन बाईपास 6 लेन का होगा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की इस योजना को केंद्र से स्वीकृति मिलने के बाद अब वृंदावन के विकास को और पंख लगेंगे। नेशनल हाइवे-19 पर वृंदावन के जैंत से शुरु होकर यमुना के ऊपर सुनरख एवं बेगमपुर होते हुए यमुना एक्सप्रेस-वे को यह बाईपास जोड़ेगा। 6 लेन का यह बाईपास 33 मीटर चौड़ा होगा। हाइवे का निर्माण एचएएम (हाइब्रिड एन्युटी मोड) पर किया जाएगा। इस योजना पर 1654.72 करोड का खर्चा आएगा। 452 करोड़ रुपए भूमि अधिग्रहण में खर्च किए जाएंगे। इस हाइवे के निर्माण से वृंदावन में लगने वाले जाम की समस्या समाप्त होगी। इस योजना को पूरा करने के लिए 30 माह का समय रखा गया है। योजना को मिनिस्ट्री आफ रोड ट्रांसपोर्ट एंड हाइवे (मोर्थ) द्वारा किया जा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.