हापुड़, दिसम्बर 10 -- वैश्य कर्मचारी कल्याण समिति के सहयोग से गोयल क्लीनिक में दंत जांच शिविर का आयोजन हुआ। जिसमें 33 मरीजों के दांतों की जांच की गई। चिकित्सक डॉ.अंकित गोयल एवं उनकी टीम द्वारा मरीजों की सम्पूर्ण जांच की गई। साथ ही उन्हें नि:शुल्क दवाईयां वितरित की गई। अशोक गर्ग, गिरीश अग्रवाल, लच्छीराम, अजय कुमार, शैलेंद्र अग्रवाल, विनोद अग्रवाल, नरेंद्र गर्ग, डॉ अशोक गुप्ता का सहयोग रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...