बगहा, फरवरी 5 -- बेतिया, बेतिया प्रतिनिधि। भारत सरकार के एग्री स्टेक परियोजना अंतर्गत जिले के फिलहाल 33 फीसदी किसानों का ही फार्मर आईडी बना है। जिले में प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि के तहत 276731 किसानों को लाभ मिलता है। इन सभी किसानों का फार्मर आईडी बनना जरूरी है। लेकिन फिलहाल 91622 किसानों का ही फार्मर आईडी बना है। जिले के बेतिया नगर निगम की उपलब्धि सबसे ज्यादा 56.78 फीसदी है। जबकी सबसे बुरा हाल बैरिया और मझौलिया प्रखंड का है। बैरिया की उपलब्धि 17.40 फीसदी है। मझौलिया प्रखंड की उपलब्धि 20.19 फीसदी है, जो औसत से काफी कम है। शत प्रतिशत उपलब्धि के लिए जिला प्रशासन के साथ-साथ कृषि विभाग पूरी तरह से मुस्तैद है। लेकिन स्वयं के नाम की जमीन नहीं होने के कारण फार्मर आईडी को गति नहीं मिल रही है। जिन किसानों का फार्मर आईडी नहीं होगा। वैसे किसान ...