गुमला, दिसम्बर 31 -- गुमला, प्रतिनिधि। जिला मुख्यालय से सटे सिलम स्थित झारखंड गृहरक्षा वाहिनी कार्यालय में बुधवार को सेवानिवृत्ति विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में लंबे समय तक निष्ठा और समर्पण के साथ सेवा देने वाले 33 गृहरक्षा जवानों को जिला कमांडेंट चंदर कुमार तुरी द्वारा सम्मानपूर्वक विदाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। सेवानिवृत्त होने वाले जवानों में रमेश कुमार महतो, फसिया उरांव, छोटू राम तुरी, मिसिर साहू, गणपत साहू, वीरेंद्र साहू, धनी साहू सहित अन्य जवान शामिल थे। समारोह के दौरान सभी सेवानिवृत्त कर्मियों को पुष्पगुच्छ व सम्मान के साथ विदा किया गया। मौके पर जिला कमांडेंट ने कहा कि गृहरक्षा जवानों की वर्दी केवल कपड़े का टुकड़ा नहीं, बल्कि अनुशासन, कर्तव्य, साहस और सेवा भावना की पहचान है। उन्होंने कहा कि जवानों ने...