मथुरा, सितम्बर 22 -- बिजली निगम की टीमों ने गोवर्धन, राधाकुंड, आन्यौर, पानी गांव, गोकुल में कार्रवाई करते हुए 33 स्थानों पर बिजली चोरी पकड़ी। टीम ने अवैध केबिलों को जब्त कर रिपोर्ट दर्ज कराई है। 25 लाख से अधिक का जुर्माना चोरी करने वालों पर होगा। एसई देहात विजय मोहन खेड़ा द्वारा हाईलाइन लॉस फीडर क्षेत्र में चेकिंग करने के निर्देश दिए। इस पर एसडीओ गोवर्धन महावीर सिंह के निर्देशन में जेई राधाकुंड अंकुर यादव ने छह स्थान पर, जेई आन्यौर विकास प्रताप ने छह स्थान पर एवं जेई गोवर्धन महेश आर्य ने पांच स्थान पर बिजली चोरी पकड़ी। विद्युत थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है। एक्सईएन गोवर्धन आशुतोष तिवारी के अनुसार 15 घरेलू एवं दो जगह कॉमार्शियल चोरी पकड़ी। बिजली चोरी अतिरिक्त केबिल डालकर की जा रही थी। 21 किलोवाट से अधिक घरेलू लोड एवं कॉमार्शियल स्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.