बदायूं, दिसम्बर 22 -- बदायूं,संवाददाता। शहर के मीराजी उपकेंद्र के पास 33 केवी लाइन में फॉल्ट के कारण इलाके की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। दोपहर करीब दो बजे गुल हुई आपूर्ति देरशाम करीब सात बजे के बाद सुचारु हो सकी। जिससे विद्युत उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। मीराजी उपकेंद्र के अंतर्गत आने वाले मोहल्ला प्रोफेसर कॉलोनी, विजय नगर कॉलोनी, श्रीराम नगर कॉलोनी, मीराजी चौकी, पथिक चौक आदि की विद्युत आपूर्ति करीब पांच घंटे से अधिक बाधित रहने से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। एसडीओ कोतवाली सुमित कुमार साहू ने बताया कि मीराजी उपकेंद्र के पास 33 केवी लाइन में अचानक फॉल्ट आ गया। जिससे उपकेंद्र से संबंधित इलाकों की विद्युत आपूर्ति ठप रही। लाइन में आई तकनीकी खराबी को दूर कर व तारों को बदलकर आपूर्ति बहाल कर दी गई है। वहीं, ब...