भागलपुर, फरवरी 25 -- कहलगांव से पीरपैंती, एवं गोबिंदपुर फीडर में बिजली की आपूर्ति करने वाले 33 केवी लाइन में खराबी आ जाने से पीरपैंती सहित संपूर्ण दियारा क्षेत्र में मंगलवार की शाम से बिजली आपूर्ति ठप रहने से उपभोक्ताओं को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। दियारावासियों ने बताया कि बिजली नहीं रहने से ज्यादातर संसाधन विहीन गांव होने के कारण लोगों को काफी कड़ी मशक्कतें करनी पड़ रही है। बिजलीकर्मियों ने बताया कि बिजली खराबी को दुरुस्त करने का प्रयास किया जा रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...