औरैया, फरवरी 19 -- अछल्दा, संवाददाता। बिधूना विद्युत उपकेंद्र से अछल्दा आने वाली 33 केवी हाईटेंशन लाइन में बुधवार देर रात ब्रेकडाउन हो गया। जिससे कस्बा सहित क्षेत्र के गांवों की बिजली आपूर्ति ठप रही। गुरुवार सुबह लाइन ठीक होने के बाद आपूर्ति बहाल हुई। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। बिजली कटौती का सबसे अधिक असर परीक्षार्थियों पर पड़ा, जिनकी रात की पढ़ाई बाधित हो गई। बुधवार रात लगभग सवा एक बजे बिधूना से अछल्दा आने वाली 33 केवी लाइन रूरुगंज के पास अचानक फाल्ट होने से ट्रिप कर गई। इससे अछल्दा उपकेंद्र की सप्लाई पूरी तरह बंद हो गई। उपकेंद्र से जुड़े रूरुगंज, गुनौली, मुहम्मदाबाद सहित अन्य फीडरों पर निर्भर सैकड़ों गांव अंधेरे में डूब गए। रातभर बिजली न रहने से लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। कई घरों में इनवर्टर जवाब दे गए, पेयजल की मोटरे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.