अलीगढ़, जनवरी 29 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मंगलवार को दिनभर बिगड़े मौसम का असर बुधवार को भी बिजली व्यवस्था पर साफ दिखाई दिया। शहर के कई इलाकों में घंटों बिजली गुल रही, जिससे आम जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ। सुबह से ही लोगों को अंधेरे और बिना बिजली के कामकाज निपटाने को मजबूर होना पड़ा। डी सेंटर फीडर नगला मसानी की 33 केवी लाइन मंगलवार को फेल हो गई थी, जिसका असर बुधवार तक बना रहा। इस फीडर से जुड़े इलाकों में कई घंटों तक बिजली आपूर्ति बाधित रही। वहीं बौनेर फीडर मंगलवार रात से ही बंद रहा, जिससे सुबह तक लोगों को अंधेरे में रहना पड़ा। सुबह के समय बिजली न होने से पानी की सप्लाई, मोबाइल चार्जिंग और घरेलू कार्यों में भारी दिक्कतें आईं। हनुमानपुरी फीडर की बिजली बार-बार ट्रिप मारती रही, जिससे उपभोक्ताओं की परेशानी और बढ़ गई। पला साहिबाबाद बरी चौक ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.