सीतापुर, जुलाई 7 -- सीतापुर, संवाददाता। एक दो बार की बारिश के बाद निकली धूप ने मौसम के मिजाज को फिर बदल दिया है। उमस भरी गर्मी से लोग बिलबिलाए हैं। जिसे दूर करने के लिए लोग पंखे, कूलर और एसी का सहारा ले रहे हैं। ऐसे में बिजली आपूर्ति की आवाजाही और लोकल फाल्टों ने लोगों की परेशानियों को बढ़ा दिया है। एक तो उमस भरी गर्मी तो दूसरी तरफ बिजली गुल रहने से उन्हें राहत नहीं मिल पा रही है। वहीं मेन सप्लाई के बार-बार फेल होने से भी लोगों को सुचारू रूप से बिजली आपूर्ति नहीं मिल पा रही है। फाल्ट बनने में काफी समय लगने से करवटें बदल-बदलकर रात गुजर रही हैं। शनिवार की रात 33 केवी मेन सप्लाई फेल हो गई। ऐसे में बिजली विभाग ने फाल्ट ढूंढने के लिए पेट्रोलिंग शुरू की। काफी देर बाद खमरिया गांव में फाल्ट मिला। जिसे दुरूस्त किया गया। फाल्ट को सही करने में घंटा भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.