देवरिया, फरवरी 20 -- भाटपाररानी, हिन्दुस्तान संवाद। विद्युत उपकेंद्र से संचालित चार फीडरों से जुड़े लगभग 150 गांवों की विद्युत आपूर्ति मंगलवार की रात अचानक बाधित हो गई। बुधवार की दोपहर तक आपूर्ति बहाल की गई, लेकिन उसी रात फिर से बिजली आपूर्ति प्रभावित हो गई, जिससे क्षेत्र के लोगों को लगातार दूसरे दिन भी परेशानी का सामना करना पड़ा। बुधवार रात्रि में आपूर्ति अचानक ठप हो जाने से आमजन का रोजमर्रा का कार्य प्रभावित हुआ। लोगों को रात भर दिक्कतें झेलनी पड़ीं। गुरुवार को लगभग 11 बजे पुनः आपूर्ति बहाल की जा सकी, तब जाकर उपभोक्ताओं ने राहत की सांस ली। अवर अभियंता मिथिलेश कुमार ने बताया कि 33 केवीए लाइन में सलेमपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास ब्लास्ट हो गया था, जिसके कारण आपूर्ति बाधित हुई। खराबी को ठीक कर आपूर्ति पुनः चालू कर दी गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान...