कानपुर, दिसम्बर 30 -- पुखरायां, संवाददाता। स्थानीय कस्बे व आसपास के क्षेत्र में सोमवार को 33 केवीए की विद्युत लाइन में खराबी आ जाने के कारण रात साढ़े 11 बजे से गई विद्युत आपूर्ति मंगलवार को शाम साढ़े 3 बजे वह भी बामुश्किल 5 मिनट आने के बाद फिर चली गई। स्थानीय कस्बे व आसपास के क्षेत्र में सोमवार की रात साढ़े 11 बजे अचानक आपूर्ति धड़ाम हो गई और चारों तरफ अंधेरा फैल गया। सर्दी की रात होने के कारण रात में लोगों ने इस पर कोई ध्यान नहीं दिया, लेकिन सुबह तक बिजली न आने से लोग एक-एक बूंद पानी को तरस गए और एक-दूसरे से बिजली न आने का करण पूछने लगे। वहीं बिजली विभाग के कर्मचारियों ने फोन उठाने बंद कर दिए। धीरे-धीरे समय बीतता गया और अधिकांश लोग पानी न मिलने के कारण बिना स्नान किए ही अपने-अपने काम धंधे में चले गए। दोपहर तक लोग व्याकुल हो गए। वहीं लोगों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.