पीलीभीत, जुलाई 22 -- दियोरिया कला। बीती रात 33 केवीए में फाल्ट होने के बाद रात 10 बजे से दियोरिया उपकेंद्र की विद्युतापूर्ति ठप्प हो गई। जिससे उपकेंद्र से जुड़े गांवों में अंधेरा हो गया और भीषण गर्मी में उपभोक्ताओं का बुराहाल हो गया है। सुबह 10 बजे जाकर फाल्ट सही हुआ तब जाकर कहीं विद्युत आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल हुई। दियोरिया उपकेंद्र पर विद्युतापूर्ति का कोई शेड्यूल नहीं है दिन भर में कई बार रोस्टिंग के नाम पर घंटों कटौती की जा रही है। जिससे विद्युत आपूर्ति का बुराहाल हो गया है। इस संबंध में जेई धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि रात के समय 33 केवीए लाइन में फाल्ट हो गया था। जिस कारण विद्युत आपूर्ति ठप्प हो गई थी। सुबह जब फाल्ट सही किया गया तब विद्युत आपूर्ति सुचारू हो गई है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...