देहरादून, जनवरी 6 -- देहरादून। एकता विहार में अपनी वर्षवार भर्ती की मांग को लेकर नर्सिंग बेरोजगारों का मंगलवार को 33वें दिन भी जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने दो टूक कहा कि वे अपनी जायज मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से संघर्ष कर रहे हैं। उनका स्पष्ट कहना है कि जब तक शासन-प्रशासन द्वारा उनकी समस्याओं का स्थायी समाधान नहीं किया जाता, तब तक यह धरना इसी तरह शांतिपूर्ण रूप से जारी रहेगा। इस दौरान नवल पुंडीर, प्रवेश रावत, सुभाष, मुकेश रमोला, लक्ष्मी कठेत, धर्मेंद्र, पूजा, नीमा, नीलम और भारती वाधवा आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...