फर्रुखाबाद कन्नौज, अप्रैल 24 -- शमसाबाद, संवाददाता। गर्मी का असर बढ़ते ही बिजली ने अपना खेल दिखाना शुरू कर दिया है। ममापुर गांव के पास 33केवी लाइन के बक्से में आग लग गयी। इससे सौ गांव के अलावा कस्बे के 19 वार्डो में हाहाकार मच गया। बिजली गुल होने से गर्मी में लोग परेशान होकर रह गये। लाइन को सही कराने के लिए बिजली कर्मी जुटे रहे। ममापुर के पास दोपहर 12:30 बजे 33केवी लाइन के बक्से में अचानक आग लग गयी। आग लगने के बाद ही बिजली चली गयी। आस पास गांव के लोग समझ नही पाये कि आखिर बिजली क्यों चली गयी है। काफी देर तक जब बिजली नही आयी तो बिजली निगम के अफसरों के पास फोन घनघनाने लगे। इस पर उन्हें लाइन में गड़बड़ी की जानकारी दी गयी।बिजली गुल होने से क्षेत्र के 100 गांव के अलावा कस्बे के 19 वार्डो में हाहाकार मच गया। भीषण गर्मी के चलते लोग वैसे भी परेशान थे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.