नई दिल्ली, फरवरी 9 -- Lamborghini Huracan के सफर पर ब्रेक लग गया है। कंपनी ने भारत में अपनी आखिरी Huracan को डिलिवर कर दिया है। इसके साथ ही भारत में ब्रैंड की V10 सुपरकार का सफर खत्म होता है। कंपनी की यह आखिरी कार Huracan Tecnica है। इस आखिरी डिलिवरी को मिलाकर कंपनी ने भारत में इस सुपरकार की टोटल 252 यूनिट को सेल किया। हुराकन टेक्नीका लैम्बोर्गिनी की नैचुरली एस्पिरेटेड V10 लाइन-अप का फाइनल इवोल्यूशन था। स्टैंडर्ड हुराकन और ट्रैक-फोकस्ड STO के बीच की टेक्नीका को डेली यूज के और दमदार परफॉर्मेंस के कॉम्बो के लिए डिजाइन किया गया था।5.2-लीटर का V10 इंजन इस सुपरकार में 5.2-लीटर का V10 इंजन लगा था, जो 640bhp की पावर और 565Nm का पीक टॉर्क जेनेरेट करता था। यह 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ट्रांसमिशन के साथ मिलकर रियर वील्स को पावर देता था। लैम्बोर्गिनी का दा...