नई दिल्ली, फरवरी 2 -- केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को पेश किए बजट में दिल्ली के लिए जो सबसे बड़ी घोषणा की है, वह हाईस्पीड ट्रेन कॉरिडोर है। उन्होंने देश में सात हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाने की घोषणा की है, जिसमें दिल्ली-वाराणसी और वाराणसी से सिलीगुड़ी कॉरिडोर शामिल हैं। इन दोनों कॉरिडोर के बनने से दिल्ली से लेकर सिलीगुड़ी तक हाईस्पीड ट्रेन सेवा उपलब्ध होगी। दिल्ली और पश्चिम बंगाल के अलावा यूपी और बिहार के लोगों को भी बड़ा फायदा होगा। दिल्ली से वाराणसी के बीच की दूरी यह ट्रेन लगभग 3.5 घंटे में तय करेगी। हाईस्पीड कॉरिडोर की हुई घोषणा में से दो का लाभ सीधे दिल्लीवालों को मिलेगा। इनमें से पहला कॉरिडोर दिल्ली से वाराणसी, जबकि दूसरा कॉरिडोर वाराणसी से सिलीगुड़ी के बीच का है। यह दोनों कॉरिडोर अलग-अलग समय पर बनेंगे, लेकिन पूरी त...