कानपुर, दिसम्बर 1 -- यह ट्रेन रविवार को छोड़ सप्ताह के सभी दिन चलेगी 12 कोच होंगे, सुबह 07:33 बजे पनकी धाम पहुंचेगी कानपुर। गोविंदपुरी को एक और फास्ट मेमू विशेष ट्रेन की सौगात मिली है। मेमू गोविंदपुरी से 320 मिनट में अलीगढ़ का सफर पूरा कराएगी। रेलवे ने एक प्रयोग के तौर पर इस मेमू का श्रीगणेश किया है। यह ट्रेन रविवार को छोड़ सप्ताह के सभी दिन चलेगी। इसका संचालन 1 दिसंबर से शुरू हो गया। यह अग्रिम आदेश तक चलती रहेगी। एनसीआर सीपीआरओ शशिकांत त्रिपाठी ने बताया कि 4189-04190 गोविंदपुरी-अलीगढ़ फास्ट मेमू विशेष अनारक्षित ट्रेन सप्ताह में रविवार को छोड़कर बाकी दिन चलेगी। मेमू में 12 कोच होंगे। गोविंदपुरी से सुबह 7:20 पर होगी ट्रेन 04189 गोविंदपुरी-अलीगढ़ विशेष ट्रेन गोविंदपुरी से सुबह 7:20 बजे रवाना होगी। यह 07:33 बजे पनकी धाम पहुंचेगी और एक मिनट ठ...