इटावा औरैया, दिसम्बर 18 -- इटावा। डाकघर की बचत योजनाओं के नाम पर 32.51 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर रिपोर्ट दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है। मामला शहर के उप डाकघर शाखा सत्यवादी छैराहा से जुड़ा हुआ है। पुरबिया टोला कूंचा बाग निवासी अमिता वर्मा पत्नी हरीशंकर वर्मा ने कोर्ट में प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उन्होंने और उनके पति ने वर्ष 2018 से 2020 के बीच डाकघर की विभिन्न बचत योजनाओं में कुल 32 लाख 51 हजार रुपये जमा कराए थे। धनराशि डाक अभिकर्ता राजाबेटी के माध्यम से उप डाकघर शाखा सत्यवादी छैराहा में जमा कराई गई थी। जमा के समय सभी औपचारिकताएं अभिकर्ता द्वारा पूरी की गई थीं और डाकघर की ओर से जारी पासबुक उन्हें दे दी गई थी। बाद में ब्याज की एंट्री कराने के बहाने अभिकर्ता ने दोनों पासबुक अपने पास रख लीं। वर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.