सोनभद्र, दिसम्बर 17 -- अनपरा,संवाददाता। बिजली विभाग ने प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गयी बिजली बिल राहत योजना को सफल बनाने में पूरी ताकत झोंक दी है। अनपरा कार्यालय के साथ ही अब सुदूरवर्ती भाठ क्षेत्र में भी विशेष कैम्प लगा कर पुराने बकायेदारों के रजिस्ट्रेशन कराये जा रहे है। ग्रामीणों का बताया जा रहा है कि छूट के कारण बिजली मिट्टी के तेल की लालटेन से भी सस्ती मिल रही है इसका लाभ उठाये। भाठ क्षेत्र के लोझरा में आयोजित विशेष शिविर में मौजूद एसडीओ अतीकुर रहमान मय व उनकी टीम ने बताया कि इस योजना की जानकारी भाठ क्षेत्र से लेकर मलिन बस्तियों तक के बाशिंदो को दी जा रही है जिससे वह अधिक से अधिक छूट का लाभ उठा सकें। लोझरा में कुल 32 बकायादारों ने रजिस्ट्रेशन कराये तथा बिजली बिल का बकाया कुल 2.5 लाख जमा करा गया। बताया कि 31 दिसम्बर तक मूल बिल में 25 ...