गाजीपुर, फरवरी 3 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। जिले को पूर्वांचल और ग्रीन फिल्ड एक्सप्रेस-वे के बाद एक और एक्सप्रेस-वे की सौगात मिलने वाली है। यह एक्सप्रेस-वे विंध्य और पूर्वांचल को जोड़ने का काम करेगा। इससे गाजीपुर से विंध्याचल, प्रयागराज का सफर और आसान होगा। सौ किलोमीटर लंबे इस लिंक एक्सप्रेस-वे बनने से गाजीपुर के दो तहसील सेवराई और मुहम्मदाबाद के 32 से ज्यादा गांव प्रभावित होंगे। यूपीडा के निर्देश पर जिला प्रशासन ने इन गांवों में सर्वे का काम शुरू कर दिया है। विंध्य एक्सप्रेस-वे प्रयागराज से शुरू होकर मिर्जापुर, वाराणसी, चंदौली होते हुए सोनभद्र तक जाएगी। इस एक्सप्रेस-वे से छत्तीसगढ़ और झारखंड के साथ बेहतर कनेक्टिविटी होगी। वहीं इस विंध्य एक्सप्रेस-वे से पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे को कनेक्ट किया जाएगा। इसकी दूरी सौ किलोमीटर होगी। इसके बनन...