सहरसा, मार्च 11 -- सहरसा, नगर संवाददाता। सदर थाना क्षेत्र के तिवारी टोला मिश्रा टोला स्थित घर में सोमवार को सुबह एक 32 वर्षीय विवाहिता महिला की संदेहास्पद परिस्थिति में मौत हो गई। मामले की जानकारी मिलने पर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार, सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार, टीओपी एक प्रभारी साजन पासवान सहित पुलिस पदाधिकारी पुनम कुमारी, अरूण कुमार सहित अन्य मौके पर पहुंचकर छानबीन किया। मृतक महिला का नाम पूजा शुक्ला है।सदर एसडीपीओ ने बताया कि पति-पत्नी के बीच परिवारिक कलह की बात कही जा रही है। मृतक के पति और भांजी से मामले की जानकारी ली जा रही है। परिजन के आवेदन के अनुसार कारवाई की जाएगी। इधर घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस सुसाइड सहित हत्या आदि के विभिन्न पहलुओं पर छानबीन कर रही है। घटना के सबंध में मृतक पूजा शुक्ला के पति अमृत सागर शुक्ला ने बताया कि वर्ष ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.