नई दिल्ली, दिसम्बर 11 -- नई दिल्ली। दिल्ली सरकार के संजय गांधी स्मारक अस्पताल में संविदा पर 32 वरिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टर नियुक्त किए जाएंगे। सर्वाधिक 13 वरिष्ठ रेजिडेंट डॉक्टर पीडियाट्रिक विभाग में नियुक्त किए जाएंगे। अस्पताल प्रशासन ने साक्षात्कार के लिए 17 दिसंबर की तारीख निर्धारित की है। सुबह नौ बजे से दोपहर 12 बजे के बीच अस्पताल पहुंचकर इच्छुक डॉक्टर साक्षात्कार में हिस्सा ले सकेंगे। नियुक्ति प्रक्रिया और पात्रता से संबंधित अधिक जानकारी स्वास्थ्य विभाग की वेबसाइट से ली जा सकती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...