फतेहपुर, जनवरी 17 -- जहानाबाद,संवाददाता। सीएचसी परिसर में तीन वर्ष पूर्व 32 लाख की लागत से बनी इमारत वीरान पड़ी है। यह 20 बेड वाला वार्ड विभागीय अनदेखी के चलते भूत बंगले में तब्दील होता जा रहा है। एमओआईसी कई बार सीएमओ को इस संबंध में पत्राचार कर चुके हैं। लेकिन किसी ने अभी तक सुध नहीं ली है। सीएचसी जहानाबाद परिसर में करीब 3 वर्ष पूर्व कार्यदाई संस्था द्वारा 20 बेड वाले एक वार्ड का निर्माण कर कराया गया था। जिसमें ठेकेदार द्वारा वार्डों में अधूरे दरवाजे एवं खिड़कियों में कांच और जाली को अधूरा छोड़ने के साथ ही छत की रेलिंग में प्लास्टर भी नहीं कराया गया। नर्सिंग केबिन में वास बेसिन न होने के साथ साथ, विद्युत व्यवस्था सहित आदि खामियों के चलते आज तक वह वार्ड अस्पताल के हैंडोवर नहीं हो सका। एमओआईसी डा. जेपी वर्मा ने बताया कि कार्यदाई संस्था द्व...