बदायूं, दिसम्बर 17 -- बदायूं। प्रमुख सचिव कृषि के निर्देश पर जिला कृषि अधिकारी एवं डीडी कृषि ने संयुक्त टीम गठित कर शहर एवं बिसौली, दातागंज, सहसवान, बिल्सी में खाद, बीज की दुकानों पर छापामार कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान आठ उर्वरक के नमूने लिये। कुल 32 प्रतिष्ठानों पर छापेमारी की गयी। जिला कृषि अधिकारी मनोज रावत ने बताया कि चार विक्रेताओं को दुकान बंद करके भाग जाने के चलते कारण बताओ नोटिस जारी किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...