हरिद्वार, अगस्त 7 -- भीमगोड़ा बैराज पर गुरुवार को दिन में गंगा का जल स्तर 292.90 मीटर रिकॉर्ड हुआ। 32 घंटे के बाद दोपहर 12 बजे गंगा का जल स्तर चेतावनी निशान से नीचे पहुंचा। बुधवार सुबह 04 बजे से गुरुवार दोपहर 12 बजे तक गंगा चेतावनी के निशान से ऊपर बहती रही। वहीं बुधवार को 11 घंटे गंगा का जल स्तर खतरे के निशान से ऊपर दर्ज हुआ था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...