कानपुर, जनवरी 5 -- कानपुर। पतंजलि योगपीठ हरिद्वार संस्थान का 32वां स्थापना दिवस समारोह सैनिक पार्क रामादेवी में भव्यता से मनाया गया। शुभारंभ श्रीराम जी आर्य ने हवन पूजन यज्ञ से किया। योग शिक्षकों का सम्मान किया गया। योग प्रवक्ता शिवानन्द दीक्षित ने वेदों पर प्रकाश डाला, रामेश्वर कुशवाहा ने तुलसी जड़ी-बूटियों से स्वास्थ्य रहने के लिए उपाय बताए। यहां आरवी सिंह, श्रीराम महेश गौतम, श्री विनय प्रकाश उपाध्यय, ग्रुप कैप्टन आरके यादव, डॉ आरएन सिंह पूर्व जज, सुखवीर सिंह, सूर्यपाल यादव, राम संजीवन यादव, श्रीराम प्रकाश मिश्रा, डॉ वीसी रास्तोगी, रतीराम, रामबाबू आदि उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...