रामपुर, फरवरी 23 -- रामपुर। महिलाओं को स्वावलंबी बनाने और शासन की योजनाओं का लाभ जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से सोमवार को बरेली रोड स्थित भारत गार्डन में एक दिवसीय विशाल कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में जिलेभर से आईं करीब 3500 महिलाओं ने हिस्सा लिया। सोमवार को कार्यक्रम का शुभारंभ डीएम, एसपी व सीडीओ ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कार्यशाला में महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए करोड़ों रुपये का फंड भी वितरित किया गया। कार्यशाला को व्यापक रूप देने के लिए जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत से पांच-पांच महिलाओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था, जिसमें लगभग 3000 से 3500 महिलाओं ने भारी उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। डीएम ने इतनी बड़ी संख्या में उपस्थित मातृ शक्ति को संबोधित करते हुए उन्हें अपनी-अपनी ग्राम पंचायत का ब्रां...