शामली, जनवरी 28 -- पुलिस ने 315 ग्राम स्मैक के साथ दो ड्रग्स तस्करों को गिरफ्तार करके चालान कर दिया। मंगलवार शाम करीब 6 बजे पुलिस तीतरवाडा से डुढार जाने वाले रास्ते पर चैकिंग कर रही थी। इस दौरान मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि कुछ दिन पहले स्मैक बेचने की वीडियो वायरल हुई थी। वायरल वीडियों के दोनों आरोपी बाइक द्वारा आ रहे है। की सूचना पर डुढार की और से बाइक द्वारा आ रहे दोनों युवकों को रोकने का प्रयास किया तो युवकों ने बाइक की गति बढा ली। पुलिस ने पीछा करके बाइक को पकड लिया। तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से 315 ग्राम स्मैक व 2 मौबाइल बरामद किए। पकडी गई स्मैक की कीमत 63 लाख बतायी जा रही है। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वे बरेली से स्मैक लाकर क्षेत्र में सप्लाई करते थे। पुलिस ने आरोपी कदीम व मुशर्रफ निवासी तीतरवाडा के विरूद्ध मुक...