मुरादाबाद, अप्रैल 16 -- प्राकृतिक आपदा से बर्बाद हुई खेती के एवज में सरकारी सहायता को लेकर यहां के किसान मुखर है। सभी प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के क्रियान्वयन पर सवाल उठाते हैं। आलम यह है कि खरीफ अभियान में मात्र 11 हजार किसानों ने फसल का बीमा कराया था। कृषि विभाग के आंकड़े इस बात का दावा करते हैं कि जनपद में खरीफ सीजन में 314856 किसानों ने खेती की थी। जिसमें खेती का बीमा केवल 11020 ने ही कराया था। ऐसा इसलिए कि बीमा कंपनियों से नुकसान की भरपाई करवाना बहुत कठिन है। विभाग का कहना है कि फसलों के नुकसान पर जनपद के 595 किसानों ने कंपनी से क्लेम मांगा था। 531 किसानों के दावों में बीमा कंपनी ने 37.54 लाख का भुगतान किया है। उधर, अब केसीसी में प्रधानमंत्री फसल बीमा की राशि चुकाने की अनिवार्यता खत्म कर दी गई है। विभाग का कहना है कि इसी वजह से किस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.