मुजफ्फरपुर, फरवरी 20 -- मोतीपुर। पाना छपरा गांव में शुक्रवार अहले सुबह पुलिस ने छापेमारी कर खेत से 313 लीटर विदेशी शराब बरामद की है। मौके से हरियाणा नंबर की स्कॉर्पियो जब्त की है। दारोगा धीरेंद्र कुमार ने बताया कि मामले में दो तस्करों को चिह्नित किया गया है। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...