वाराणसी, जनवरी 10 -- वाराणसी। निर्वाचन आयोग की नई गाइडलाइन के तहत बनाए गए 311 नए बीएलओ को शनिवार को चौकाघाट स्थित हस्तकला संकुल सभागार में विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) का प्रशिक्षण दिया गया। जिसमें मैपिंग से लेकर नोटिस भेजने की प्रक्रिया की पूरी जानकारी दी गई। एडीएम प्रशासन और उप जिलानिर्वाचन अधिकारी बिपिन कुमार ने बताया कि एसआईआर के दूसरे चरण के लिए 311 नए बीएलओ, 156 एईआरआर 16 सुपरवाइजर को प्रशिक्षित किया गया है। ये बीएलओ मैपिंग में छूटे डेढ़ लाख से अधिक मतदाताओं के घर-घर जाकर नोटिस देंगे। इस तरह के वोटरों को मतदाता बनने के लिए साक्ष्य देने के लिए 27 फरवरी का समय दिया गया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.