कुशीनगर, अक्टूबर 20 -- पडरौना, निज संवाददाता। रामनगरी अयोध्याधाम के ऐतिहासिक दीपोत्सव से प्रेरणा लेकर नगर पालिका परिषद पडरौना अध्यक्ष विनय जायसवाल ने छह वर्ष पूर्व संकल्प लिया था, जिसने आज पूरे नगर की पहचान बना दी है। उन्होंने मानस कॉलोनी स्थित श्री बुढ़िया माता मंदिर परिसर में नवनिर्मित छठ घाट पर दीपोत्सव मनाने की परंपरा की शुरुआत की थी। अब यह आयोजन अपने छठे वर्ष में प्रवेश कर चुका है और इस बार इसे और अधिक भव्यता एवं आध्यात्मिक वातावरण में आयोजित कराया गया है। इसमें 31 हजार दीप प्रज्ज्वलित कर छठ घाट को सजाया गया। छठ घाट की झलकियां लोगों के मन को लुभा रही थीं। छह वर्ष पूर्व जब अयोध्या में दीपोत्सव का शुभारंभ हुआ, तब नपाध्यक्ष विनय जायसवाल ने यह पडरौना में भी ऐसा आयोजन करने का संकल्प लिया, जिससे नगरवासियों में धार्मिक और सांस्कृतिक चेतना क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.