बिहारशरीफ, जनवरी 29 -- बिहारशरीफ, हमारे संवाददाता। बिहार में चल रहे भूमि सर्वे के बीच पुरानी फाइलों और दस्तावेजों को समझने के लिए कैथी लिपि का ज्ञान अनिवार्य हो गया है। इसी कड़ी में इंडियन नेशनल ट्रस्ट फॉर आर्ट एंड कल्चरल हेरिटेज (इंटैक) नवादा द्वारा रामचंद्रपुर स्थित ब्राइट माइंड्स स्कूल में 31 से तीन दिवसीय कैथी लिपि प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। कन्वेनर डॉ. बच्चन कुमार पाण्डेय ने बताया कि कार्यशाला में मैथिली साहित्य संस्थान पटना से कल्पना कुमारी, बीएचयू वाराणसी से प्रीतम कुमार और छपरा से वकार अहमद प्रशिक्षक के रूप में शामिल होंगे। वहीं, विशेषज्ञ के तौर पर भैरव लाल दास और डॉ. शिव कुमार मिश्र मौजूद रहेंगे। किसी भी शिक्षण संस्थान में इसकी पढ़ाई न होने के कारण यह कार्यशाला पेशेवरों के लिए मील का पत्थर साबित होगी। न्यायालयों म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.