देवरिया, अप्रैल 25 -- देवरिया। 31 वीं जिला ताइक्वांडो चैंपियनशिप 2025 का आयोजन 26 व 27 अप्रैल को किया जाएगा। जिसके मुख्य अतिथि बरहज विधायक दीपक मिश्रा होंगे। वहीं पुरस्कार वितरण पुलिस अधीक्षक विक्रांत वीर द्वारा किया जाएगा। समापन के मुख्य अतिथि सदर विधायक शलभ मणि त्रिपाठी रहेंगे। उक्त जानकारी प्रतियोगिता के अध्यक्ष डॉ. संजय कानोडिया ने दी है। उन्होने बताया कि प्रतियोगिता का आयोजन सचिव आशीष सिन्हा व गिरीश सिंह की देखरेख में होगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...