संतकबीरनगर, जुलाई 31 -- संतकबीरनगर, हिन्दुस्तान टीम। संतकबीरनगर जिले में 31 महीने में 72 नाबालिग गुमशुदा हुए और उसमें से 08 का अब तक पता नहीं चल पाया है। यह सभी लापता किशोरियां हैं। जिन्हें ढूंढ़ने के लिए पीड़ित मां-बाप थाने से लेकर पुलिस कार्यालय तक की चक्कर लगा रहे हैं। एसपी गंभीरता बरतते हुए विवेचकों को बुलाकर प्रगति की समीक्षा कर रहे हैं। वर्ष 2023 में 36 नाबालिग गुमशुदा हुए थे और सभी बरामद कर लिए गए। जबकि वर्ष 2024 में 21 गुमशुदा हुए और 17 को पुलिस ने ढूंढ़ लिया। इसमें सिर्फ एक किशोर लापता हुआ था। शेष सभी किशोरियां हैं। इसमें से चार किशोरियों का अभी तक पता नहीं चला है। इसी तरह वर्ष 2025 में अब तक आठ किशोरियां और 07 किशोर लापता हुए थे। जिसमें चार किशोरियों का पता नहीं चल पाया है। पीड़ित मां-बाप थाने से लेकर एसपी कार्यालय तक प्रतिदिन प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.