पलामू, मार्च 20 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। धनबाद रेल मंडल के वरीय मंडल परिचालन प्रबंधक ने 31 मार्च तक रेलवे के सभी विभागों के प्रभारियों को अलर्ट मोड में रहने का निर्देश दिया है। जारी पत्र में उन्होंने मंडल अंतर्गत संचालित समस्त रेल गाड़ियों को गतिशील अवस्था में रखने को कहा है। वित्तीय वर्ष 2024-25 समाप्त होने में अब महज 11 दिन शेष है। ऐसे में कोयला, बाक्साइट सहित अन्य खनिज उत्पादों के परिवहन के लिए पूरे देश में विख्यात धनबाद रेल मंडल अधिकाधिक राजस्व अर्जित करने के लिए पूरा जोर लगा दिया है। प्रयागराज में लगे महाकुंभ के दौरान स्पेशल ट्रेनें चलने से कुछ हद तक कोयला परिवहन प्रभावित होने के कारण फरवरी माह में धनबाद मंडल अपने प्रमुख प्रतिद्वंद्वी बिलासपुर मंडल से आंशिक रूप से पिछड़ गया था। हालांकि समग्र रूप से मंडल ने निर्णायक बढ़त हासिल कर ली ह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.