सोनभद्र, मार्च 22 -- दुद्धी, हिन्दुस्तान संवाद। आपूर्ति विभाग के लगातार प्रयास के बाद भी दुद्धी ब्लॉक के 73 अंत्योदय राशनकार्ड धारकों ने अभी तक आधार सिडिंग नही कराया हैं। इसलिए अगले माह से उनका राशन कार्ड कटने की संभावना जतायी जा रही हैं। दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के विभिन्न गावों के 73 अंत्योदय राशनकार्ड ऐसे हैं, जो एक-एक यूनिट के हैं और उन्होंने अभी तक अपना आधार सिडिंग नही कराया हैं। जबकि आधार सिडिंग के लिए आपूर्ति विभाग लगातार प्रयास कर रहा हैं। पूर्ति निरीक्षक परवेज असलम ने बताया कि दुद्धी ब्लॉक क्षेत्र के 73 ऐसे अंत्योदय राशन कार्ड लाभार्थी हैं जिन्होंने अपना आधार सिडिंग नही कराया हैं। बताया कि अगर 31 मार्च तक आधार सिडिंग नही हुआ तो राशन कार्ड कट सकता हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.