कानपुर, जनवरी 8 -- कानपुर। उत्तर रेलवे के जम्मूतवी मंडल में तीन जगह इंजीनियरिंग कार्य होना प्रस्तावित है। ये कार्य जम्मूतवीर, ऊधमपुर- माधोपुर पंजाब स्टेशनों, चक रखवाल स्टेशनों और पठानकोट कैंट-कंद्रोरी स्टेशनों के बीच कार्य होंगे। इसके चलते कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम एक्सप्रेस 31 मार्च-2026 तक निरस्त रहेगी। इज्जतनगर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक संजीव शर्मा ने बताया कि कानपुर सेंट्रल से 31 मार्च तक चलने वाली 12209 कानपुर सेंट्रल-काठगोदाम एक्सप्रेस और काठगोदाम से 30 मार्च तक चलने वाली 12210 काठगोदाम-कानपुर सेंट्रल एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...