पूर्णिया, मार्च 28 -- पूर्णिया,हिन्दुस्तान संवाददाता। परिवहन विभाग की ओर से व्यावसायिक वाहनों के टैक्स डिफॉल्टर को राहत देने वाली योजना की 31 मार्च को अंतिम तारीख है। सर्व क्षमा योजना के नाम से टैक्स डिफॉल्टरों को लाभ देने की यह योजना 18 सितंबर 2024 से 31 मार्च 2025 तक प्रभावी है। इस दौरान टैक्स डिफॉल्टर निबंधित ट्रेक्टर-ट्रेलर के वाहन स्वामी, टैक्स डिफॉल्टर बैट्री चालित इलेक्ट्रिक वाहन स्वामी, टैक्स डिफॉल्टर निबंधित ,अनिबंधित परिवहन गैर परिवहन वाहन स्वामी और ट्रेड टैक्स डिफॉल्टर वाहन डीलर इसका लाभ उठा सकते हैं। जिले में इस तरह के करीब 11 सौ टैक्स डिफॉल्टर रह गए हैं। गौरतलब है कि परिवहन विभाग की समीक्षा के क्रम में कुछ ऐसे वाहन विक्रेता भी संज्ञान में आये, जिनके पास व्यापार कर से संबंधित पुराने बकाये हैं। वे इसे जमा करने के लिए तैयार हैं,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.