बागेश्वर, मार्च 23 -- ट्रक यूनियन की बैठक में वक्ताओं ने कहा कि बागेश्वर जिले में खड़िया खनन पर रोक लगने से ट्रक व्यवसाय चौपट हो गया है। साथ ही चालक-परिचालक भी बेरोजगार हो गए हैं। ट्रक यूनियन ने सरकार से ठोस खनन नीति बनाकर शीघ्र खनन व्यवसाय शुरू कराने की मांग की है। चेतावनी दी कि यदि 31 मार्च तक खनन से रोक नहीं हटी, तो एक अप्रैल से अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। यहां आयोजित बैठक में वक्ताओं ने कहा कि उच्च न्यायालय के आदेश के बाद बागेश्वर में खनन पर पूर्ण पाबंदी लग गई है। खनन पर रोक लगने से ट्रक खड़े हो गए हैं। ट्रक मालिकों को काम नहीं मिल रहा है। इससे उन्हें प्रतिदिन हजारों का नुकसान हो रहा है। ट्रक खड़े रहने से चालक और परिचालक भी बेरोजगार हो गए हैं। उनके सामने दो जून की रोटी का संकट खड़ा हो गया है। इस दौरान राजेंद्र पाठक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.