मुजफ्फरपुर, मार्च 18 -- मुशहरी, हिसं। प्रखंड कार्यालय स्थित बीडीओ के कक्ष में मंगलवार को चंदन कुमार की अध्यक्षता में प्रखंड समन्वय समिति की बैठक हुई। बीडीओ ने कहा कि 31 मार्च तक जो राशन कार्डधारी केवाईसी नहीं कराएंगे, उनके राशन कार्ड रद्द कर दिये जाएंगे। मुशहरी ग्रामीण और शहरी क्षेत्र मिलाकर 90 हजार लाभुकों ने ई केवाईसी नहीं कराई है। लाभुक मोबाइल पर भी मेरा ई केवाईसी एप द्वारा खुद भी अपना ई केवाईसी कर सकते हैं। उन्होंने सभी विकास मित्रों, आंगनबाड़ी सेविका सहायिकाओं और सभी जविप्र विक्रेताओं को निर्देश दिया कि शत-प्रतिशत लाभुकों का ई केवाईसी समयसीमा के भीतर पूरा कर लें। बैठक में इंदिरा आवास सहायकों और विकास मित्रों को प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत अर्हता रखने वाले विशेषकर अनुसूचित जाति के लाभुकों के सर्वे का कार्य 31 मार्च तक पूर्ण करने का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.