वाराणसी, दिसम्बर 31 -- वाराणसी। गृहकर, जलकर और सीवरकर के बिल में 31 मार्च तक संशोधन होगा। इसके बाद पूरा भुगतान करना पड़ेगा। नगर निगम ने शहर में 90 हजार से अधिक भवन स्वामियों को जो बिल भेजे हैं, उनमें कई विसंगतियां भी मिली हैं। इसलिए नगर निगम जोनवार कैंप भी लगा रहा है। इन कैंपों की जानकारी जोनल कार्यालय से ली जा सकती है। ये कैंप 31 मार्च तक लगाए जाएंगे। नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने कहा कि भवन स्वामियों को इस अवधि में बिलों को संशोधित करा लेना चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...